धर्मशाला। शिक्षा विभाग ने जिले में शास्त्री पद के लिए बैचवाइज आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का आदेश सोमवार को जारी किया है। उच्च शिक्षा कार्यालय धर्मशाला के उपनिदेशक की ओर से आदेश में 52 चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग आधार पर नियुक्ति दी है। आदेश के अनुसार, यह चयन 17-18 नवंबर 2023 को आयोजित बैचवाइज काउंसलिंग के आधार पर किया है। चयन प्रक्रिया में मेरिट और अभ्यर्थियों की जिला वरीयता को ध्यान में रखा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने की तिथि से 10 दिनों के भीतर अपने-अपने नियुक्ति स्थल पर ज्वाइन करना होगा। निर्धारित समय में ज्वाइनिंग न करने पर नियुक्ति स्वतः रद्द मानी जाएगी। संवाद