फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 तक जमा नहीं करवाए बिल, तो 17 को कट जाएंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
16 तक जमा नहीं करवाए बिल, तो 17 को कट जाएंगे कनेक्शन
विज्ञापन

डरोह (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल भवारना के तहत डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई के लिए चेताया है। बोर्ड ने 16 अप्रैल तक लंबित बिल जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। निर्धारित तिथि तक बिजली बिल न जमा करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। मीटर कटने की दशा में उपभोक्ता स्वयं जिमेदार होंगे।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल भवारना के तहत सैकड़ों ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने करीब एक साल और इससे भी अधिक समय से लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया है। इस संबंध में बोर्ड बार-बार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने के निर्देश जारी कर चुका है, लेकिन उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। उधर, बिजली बोर्ड उपमंडल भवारना के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल तक अपना बिजली बिल जमा न करवाने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के 17 अप्रैल को बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें