फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिक्स फेस्टिवल में उपग्रहों की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिजिक्स फेस्टिवल में उपग्रहों के मॉडल प्रस्तुत किए
टंग नरवाणा स्कूल में अन्वेषिका फिजिक्स फेस्टिवल
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टंग नरवाणा में अन्वेषिका फिजिक्स फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौवीं से जमा दो के विज्ञान के 225 से अधिक फिजिक्स के क्रियाकलापों को प्रस्तुत किया गया। इसमें फिजिक्स विषय से संबंधित क्रियाकलापों सहित पीएसएलवी, जीएसएलवी और इसरो के विभिन्न उपग्रहों के विशाल मॉडल भी प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कोषाधिकारी रत्न बहादुर गिरि ने किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों से संबंधित मॉडल की जानकारी बच्चों से हासिल की। बच्चों के साथ बातचीत कर मॉडल की बारीकियों को जाना। उन्होंने कहा कि विज्ञान की सार्थकता तभी है, जब हम उसके अनुप्रयोगों को दैनिक जीवन में समझ सकें। उन्हें आवश्यकता के अनुसार और अधिक विकसित कर सकें। सायंकालीन सत्र में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पुलिस उपाधीक्षक संजीव भाटिया ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका मार्गदर्शन किया। संजीव भाटिया ने विद्यार्थियों को पुलिस सेवा में विभिन्न भर्तियों के बारे में भी बताया और पुलिस सेवा के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं और साक्षात्कार से संबंधित जानकारी दी। स्कूल के प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों को सराहा और उन्हें क्रियाकलाप के माध्यम से सीखने की प्रेरणा दी। इस मौके पर स्थानीय पंचायत के उपप्रधान गुलशन, फिजिक्स के प्रवक्ता दिनेश शर्मा सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें