बरसात की पहली बारिश ने खोली पोल
सड़कों पर नालों की तरह बह रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। मानसून की पहली ही बारिश ने लोक निर्माण विभाग की पोल खोलकर रख दी है। बारिश में राज्य सड़क मार्ग और संपर्क सड़कों ने नालों का रूप धारण कर लिया। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। बारिश से जवाली-देहरा राज्य सड़क मार्ग पर पानी भर गया है। वहीं, अमलेला से घाड़ जरोट संपर्क सड़क की भी बारिश से स्थिति दयनीय हो गई है। क्षेत्र के लोगों रमन चौधरी, बलवीर सिंह, करतार चंद, काका, सुखदेव, प्रभात सिंह, सुबोध कुमार, परुषोत्तम, रछपाल सिंह, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार, अजय, दीपक, बीपी, ओम प्रकाश ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने लोनिवि से जल्द सड़कों को ठीक करने की मांग उठाई।