फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच के अधीक्षण अभियंता का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल समस्या पर गुस्साए लोग, अधीक्षण अभियंता का घेराव
विज्ञापन

धर्मशाला पहुंचे दरगेला के बाशिंदे, बोले- जल्द समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पानी की समस्या से जूझ रहे शाहपुर उपमंडल के दरगेला पंचायत के लोगों ने वीरवार को आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता का धर्मशाला में घेराव किया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे शाहपुर आईपीएच दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। दरगेला पंचायत में कई दिनों से पेयजल किल्लत चल रही है। पंचायत की वर्षा, अंजू देवी, सविता, विमला, माया, रक्षा, कांतो देवी, सुशील कुमार, पवन, कमल, रविंद्र, मुख्तियार, प्रीतम चंद, अनीता देवी और सुदेश कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि आईपीएच के कर्मचारियों की लापरवाही से पेयजल आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आईपीएच की अनदेखी के चलते पेयजल की पाइप लाइनें लगातार लीक हो रही हैं, इस कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है। उधर, आईपीएच के अधीक्षण अभियंता एलएस ठाकुर ने बताया कि शाहपुर उपमंडल के अधिकारियों को दरगेला पंचायत की पानी की समस्या का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें