फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन
विज्ञापन

कामगार कल्याण बोर्ड के लाभ के लिए कार्यदिवस संख्या बढ़ाने पर बिफरे
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में मनरेगा मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने शहीद स्मारक से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। उसके बाद एडीएम मस्त राम भारद्वाज के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। इसमें मनरेगा मजदूरों के वेतन का भुगतान 15 दिन में करने, निर्माण सामग्री और सीमेंट का भुगतान जल्द से जल्द करने, कामगार कल्याण बोर्ड में मिलने वाले लाभों के दिनों की संख्या 90 से 60 करने की मांग उठाई, ताकि सभी मनरेगा मजदूरों को बोर्ड के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिल सके। भडियाड़ा पंचायत के उपप्रधान पंकज कुमार ने कहा कि पहले 50 दिन काम करने के बाद कामगार कल्याण बोर्ड के तहत योजनाओं के लिए मजदूर पात्र होते थे, लेकिन अब दिनों की संख्या 90 कर दी है। इस कारण अधिकतर मजदूर बोर्ड की सुविधा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने दिनों की संख्या 60 करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें