आग से गेहूं को भारी नुकसान
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के ठारू गांव में दोपहर को रिहायशी इलाके के समीप गेहूं के एक खेत में अचानक लगी। आग से दो परिवारों को क्षति पहुंची है। अग्निशमन केंद्र नगरोटा बगवां के प्रभारी पीआर चौहान ने बताया कि उन्हें दोपहर बाद लगभग सवा तीन बजे गेहूं के खेत में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर विभागीय गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि यह आग ठारू निवासी नरेंद्र धीमान और अवतार सिंह राणा के खेतों में लगी थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया लेकिन, फिर भी दोनों परिवारों की गेहूं और बांस के झुंड को लगी आग से करीब चार हजार के नुकसान का आकलन किया गया है।