फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस आपूर्ति न होने से संसारपुर टेरेस के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संसारपुर टैरेस में नहीं हो रही गैस सप्लाई
विज्ञापन

लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
चार-पांच किलोमीटर दूर भरवाने पड़ रहे सिलिंडर
अमर उजाला ब्यूरो
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। संसारपुर टैरेस के गांव रिड़ी कुट, नारी और खनौड़ में गैस की नियमित सप्लाई न होने के कारण लोगों में गैस एजेंसी के खिलाफ रोष है। ऐसा नहीं है कि सभी जगह गैस की किल्लत है, लेकिन मुख्य सड़क से संपर्क मार्गों के गांवों में कई महीने से गैस की सप्लाई न होने के कारण ग्रामीण महिलाएं परेशान हैं। मुख्य सड़क से संपर्क मार्गों पर रहने वाले लोग गैस की सप्लाई नहीं होने के कारण परेशान हैं। ग्रामीण महिलाओं ने गैस एजेंसी के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि कुछ क्षेत्रों में महीने में गैस की सप्लाई की गाड़ी लगभग दो-तीन चक्कर लगाती है, जबकि उनके गांवों में चार महीने से एक बार भी गैस की गाड़ी नहीं पहुंची। उन्हें चार-पांच किलोमीटर मुख्य मार्ग संसारपुर टैरेस या घाटी विलवां में दुकानदारों के पास सिलिंडर रखकर भरवाने पड़ते हैं और घर तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ते हैं। रिड़ी कुट और खनौड़ गांव की महिलाओं रानी देवी, दर्शना देवी, मधु वाला, मिल्खी राम, कृष्णा देवी, विमल देवी, पर्सिनो देवी, निशा, बीना, कृष्णा देवी, रीता, आरती राणा, रेणुबाला, आशा, उषा, ईष्या देवी, सरला देवी आदि ने कहा कि गाड़ी के लिए सड़क टूटी होने का बहाना लगाया जाता है। महिलाओं ने श्रम रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री से मांग की कि जल्द गैस सप्लाई की समस्या का हल किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें