अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा।
जिला कांगड़ा के कछयारी में बाइक हादसे में शादी समारोह में आए दो युवकों की मौत हो गई। रविवार रात शादी समारोह से दोनों युवक बाइक पर कहीं जा रहे थे तो कछयारी के पास हादसा हो गया। इसमें खोली निवासी सौरभ कुमार और तंगरोटी के साहिल की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। हादसे का कारण बाइक स्किड होना माना जा रहा है। युवकों की मौत के बाद गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी समारोह में आए दोनों युवक रविवार रात बाइक पर निकले। कछयारी के पास उनकी बाइक स्किड हो गई। दोनों घायलों को देख एक व्यक्ति ने एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस जांच अधिकारी ललित महंत ने बताया कि दोनों युवाओं को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण मोटरसाइकिल का स्किड होना माना जा रहा है। महंत ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धर्मशाला में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया है।