फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता ध्वाला की अनदेखी, नहीं मिला मंत्री पद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पूर्व भाजपा सरकारों में दो बार कबीना मंत्री रहे भाजपा दिग्गज रमेश धवाला को इस बार जयराम सरकार में तरजीह नहीं मिली। वरिष्ठ भाजपा नेता को इस बार अनदेखी का शिकार होना पड़ा है। ज्वालामुखी क्षेत्र से देहरा, नगरोटा बगवां और कांगड़ा चार विस क्षेत्र जुड़े हैं। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि धवाला को इस बार कोई बड़ा पद मिलेगा, लेकिन उन्हें मंत्री पद से वंचित रखने से क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय रतन ने विधानसभा हलके में मिनी सचिवालय, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, महाविद्यालय और अस्पताल समेत कई विकास कार्य करवाए हैं। इसके बावजूद इलाके के लोगों ने धवाला पर विश्वास जताते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत का सेहरा पहनाया। लोगों को उम्मीद थी कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र एक आदर्श विस क्षेत्र बनेगा और कांग्रेस कार्यकाल में विकास से वंचित क्षेत्रों में बड़े प्रोजेक्ट्स धवाला लाएंगे, लेकिन मंत्री पद न मिलने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें