फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन बनने से 26 किलोमीटर कम होगी पठानकोट से मंडी की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में पठानकोट-मंडी तक बनने वाली फोरलेन परियोजना को लेकर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एडीसी केके सरोच ने की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से परियोजना के बारे में चर्चा की। कास्टा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के निदेशक शामशूजोहा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से फोरलेन परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से पठानकोट-मंडी तक 197 किलोमीटर की दूरी 26 किलोमीटर कम होगी और यह घटकर 171 किलोमीटर रह जाएगी। उन्होंने बताया कि फोरलेन परियोजना के तहत पठानकोट-मंडी तक दो या तीन जगह पर सुरंग बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि रिहायशी इलाकों में बाईपास या फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे, ताकि कम से कम मकानों को क्षति पहुंचे। उन्होेंने परियोजना के अधिकारियों से परियोजना से संबंधित सभी तथ्य संबंधित जिला अधिकारियों को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, ताकि समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। इस अवसर पर एडीएम मस्त राम भारद्वाज, एसडीएम नगरोटा बगवां सिद्धार्थ आचार्य, एसडीएम पालमपुर बलवान चंद, एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर, एसडीएम कांगड़ा धर्मेश रामोत्रा, एसडीएम बैजनाथ डॉ. मुरारी लाल, उपनिदेशक पर्यटन सुनयना शर्मा, आरटीओ डॉ. विशाल शर्मा, डीआरओ नरेश कुमार, जिला वन अधिकारी नूरपुर दिनेश शर्मा, एसीएफ सनी वर्मा, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग सुशील कटोच, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय चौधरी, उपनिदेशक डीआरडीए मुनीश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और परियोजना से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें