फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल का धर्मशाला वीडियो शूट मचा रहा धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला की वादियों का वीडियो यू ट्यूब पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो दुनिया की प्रख्यात कंपनी गूगल ने शूट कर डाला है। गूगल ने धर्मशाला स्टेडियम सहित मैक्लोडगंज और नड्डी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और उनकी क्रिकेट टीम का धर्मशाला के एक दिन के दौरे का बनाया है। इसमें राहुल द्रविड़ और उनकी टीम गूगल के लिए विज्ञापन करती दिखाई गई है। गूगल की ओर से विज्ञापन के लिए धर्मशाला को शूटिंग स्थल चुनने के बाद पर्यटन नगरी दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोर रही है। राहुल द्रविड़ समेत भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने क्रिकेट स्टेडियम सहित मान चंद टी इस्टेट में शूटिंग की है। इसके बाद विज्ञापन में दिखाया गया कि वे मैकलो रेस्तरां ढूंढ रहे हैं। मैकलो रेस्तरां में उन्हें खाना खाते दिखाया गया है। इसके बाद उन्हें नड्डी स्थित डलझील में वोटिंग करते शूट किया गया है। गूगल के वीडियो शूट ने धर्मशाला को नया तमगा दे दिया है। इस वीडियो शूट का लिंक https://www.youtube.com/watch?v=f1RVCpGHaBo है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें