फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की जमीन से स्वयं हटाए मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी रेलवे स्टेशन के समीप अवैध कब्जों पर बोर्ड की कार्रवाई के बाद दो कब्जाधारियों ने अपने मकान स्वयं ही हटा दिए हैं। इन दोनों परिवारों को रेलवे बोर्ड ने फरमान जारी करते हुए अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए थे। इसमें सत्या देवी और चिमनू ने अपने-अपने मकानों को रेलवे बोर्ड के फरमानों के बाद तोड़ा है। कब्जा हटाने के बाद दोनों परिवारों ने रेलवे बोर्ड पर दोहरी प्रणाली अपनाने के आरोप जड़े हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड की जमीन पर सैकड़ों परिवारों ने मकान बनाए हैं लेकिन, कुछ चुनिंदा लोगों पर ही रेलवे बोर्ड ने कार्रवाई की है। उधर, रेलवे बोर्ड पालमपुर के थाना प्रभारी सुजान सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों को हटाया जा रहा है। इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें