पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल की डाढ पंचायत की एक युवती ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे युवती की मौत हो गई है। गंभीर हालत में युवती को पालमपुर अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस थाना पालमपुर के प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि मृतक युवती का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।