फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोभा सिंह की याद में भटिंडा में होगा कला महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विश्व भर में अपनी कला को लेकर विख्यात सरदार सोभा सिंह की याद में चार दिवसीय सोभा सिंह कला महोत्सव का आयोजन बठिंडा (पंजाब) में किया जा रहा है। यह महोत्सव 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेगा। कलाकार सोभा सिंह की 117वीं जयंती पर कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनी, अंतर विद्यालय, अंतर महाविद्यालय समेत अन्य कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जबकि कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन सरदार सोभा सिंह मेमोरियल चित्रकार सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है। सोसाइटी के सचिव डॉ. हृदय पाल सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में चित्रकला की कोई प्रतिलिपि प्रदर्शित नहीं की जाएगी। केवल चित्रकारी और मूर्तियां समेत मूल कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। चित्रकार स्वर्गीय सोभा सिंह की बेटी बीबी गुरचरन कौर और प्रसिद्ध कवि पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत समेत अन्य प्रमुख कलाकार भी बठिंडा में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें