फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड में भरे जाएं छह हजार रिक्त पद : कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड एंप्लाइज यूनियन ने यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय ओपी भारद्वाज की 35वीं पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित किया। विद्युत सब स्टेशन में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा, महासचिव हीरा लाल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिरकत की। यूनियन के नेताओं ने बोर्ड कर्मियों के लिए किए गए स्वर्गीय ओपी भारद्वाज के संघर्ष को स्मरण करते हुए उन्हें एक संघर्षशील मजदूर एवं कर्मचारी नेता बताया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष खरबाड़ा ने बोर्ड प्रबंधन का ध्यान विद्युत बोर्ड में निरंतर घट रही कर्मचारियों की संख्या की ओर दिलाते हुए बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के रिक्त पड़े लगभग छह हजार पदों को शीघ्र भरने की मांग की। उन्होंने बोर्ड मंडल सर्विस कमेटी के स्वीकृत किए गए सब स्टेशन स्टाफ 550 पदों की शीघ्र अधिसूचना जारी करने की मांग की। उन्होंने बोर्ड में करूणामूलक के लंबित पड़े 700 से अधिक मामलों को शीघ्र निपटाने की भी मांग की। इस मौके पर यूनियन अन्य पदाधिकारियों में सुनीता कुमारी, कामेश्वर शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, पवन मोहल, मनोज सूद, जगमेल ठाकुर, दौलत राणा, सुरेश राणा, सीतेंद्र वर्मा, स्थानीय इकाई से हंस राज, हरनाम सिंह, अश्वनि कुमार, रविंद्र कुमार, कपिल कुमार, जोगिंदर और गुलशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें