नूरपुर (कांगड़ा)। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नूरपुर ने बताया कि 6-नूरपुर और 7-इंदौरा (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्रों के सभी पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का विधानसभा चुनाव-2017 को लेकर चुनाव प्रशिक्षण 25 अक्तूबर, 2017 को प्रात: 10 बजे राजकीय आर्य विश्वविद्यालय नूरपुर में होना था। अब प्रशिक्षण का समय अपरिहार्य कारणों से 25 अक्तूबर को ही दोपहर 12 बजे तय किया गया है। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे प्रशिक्षण के दौरान अपने आदेशों की छायाप्रति सहित 25 अक्तूबर को 12 बजे राजकीय आर्य विश्वविद्यालय, नूरपुर में उपस्थिति दर्ज करवाएं। प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को अपना वोटर कार्ड और बैंक पासबुक साथ लाना अनिवार्य है।