धर्मशाला। सहायक आयुक्त शशी पाल नेगी ने बताया कि टांडा क्षेत्र फायरिंग रेंज में 24 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2017 तक अस्थायी तौर पर फायरिंग की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि सेना की ओर से उक्त अवधि के दौरान प्रात: 7 बजे से सायं 5 बजे तक फायरिंग के अभ्यास का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी सहित क्षेत्र की संबंधित पंचायतों के लोगों से फायरिंग अभ्यास की अवधि में फायरिंग रेंज से दूर रहने की अपील की है।