फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस में दावेदार हुए बागी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सूबे को सत्ता का रास्ता दिखाने वाले कांगड़ा जिले में भाजपा और कांग्रेस में टिकट कटने के बाद दावेदारों ने साम दाम दंड भेद का सियासी फार्मूला अपना लिया है। सियासी मायनों में राजनीति में साम का अर्थ समझा बुझाकर, दाम का अर्थ दाम चुकाकर, दंड का अर्थ दंड देकर और भेद का अर्थ मतभेद पैदा कर सत्ता हासिल करना होता है।
विज्ञापन

नामांकन भरने के चौथे दिन से दावेदारों ने साम और भेद का सियासी फार्मूला शुरू कर दिया। भाजपा में बैजनाथ से पैराशूट होकर पालमपुर में उतरी इंदु गोस्वामी के विरोध में शांता के शागिर्द प्रवीण शर्मा ने टिकट कटने के बाद पालमपुर से आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। प्रवीण ने पहले समर्थकों के सहारे हाईकमान को समझाने बुझाने की कोशिश की। नाकामी के बाद उन्होंने आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो शांता कुमार उनको मनाने उनके घर पहुंचे, लेकिन सियासत की कूटनीति के चलते प्रवीण ने अपने गुरु की बात नहीं मानी। वहीं, नूरपुर में राकेश पठानिया को टिकट मिलने से खफा जिला भाजपा नूरपुर महामंत्री एवं पूर्व प्रत्याशी रणवीर निक्का ने किशन कपूर के आंसुओं की तर्ज पर हाईकमान को आजाद लड़ने का अल्टीमेटम दे दिया। समर्थकों के सम्मेलन में वह रो पड़े और भावुकता की बिसात से अगला पासा फेंक दिया। धर्मशाला में पूर्व मंत्री किशन कपूर को टिकट मिलने के बाद अब अंदरखाते दूसरा गुट अपना प्रत्याशी उतारने के लिए बैठकें कर रहा है, जबकि, कांग्रेस नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया के खास जिप उपाध्यक्ष गगन सिंह ने
किशन कपूर के नामांकन में पहुंच कर सियासत गर्मा दी। उधर, धर्मशाला से कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिग्विजय पुरी बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन भरने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इंदौरा में पूर्व भाजपा प्रत्याशी रीता धीमान को टिकट मिलने के बाद दावेदार पूर्व विधायक देसराज के बेटे निर्मल प्रसाद आजाद लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। निक्का और निर्मल हाईकमान से टिकट बदलने की मांग कर रहे हैं। फतेहपुर में पूर्व में भाजपा के एमपी और एमएलए रहे राजन सुशांत ने भाजपा प्रत्याशी कृपाल परमार के खिलाफ शुक्रवार को पर्चा भर दिया। जयसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी रवि धीमान के खिलाफ पूर्व विधायक कैप्टन आत्मा राम विरोध का बिगुल बजा चुके हैं। कांगड़ा में फैला सियासी रायता
कांगड़ा में भाजपा और कांग्रेस में बगावत का झंडा बुलंद है। भाजपा प्रत्याशी संजय चौधरी के विरोध में दावेदार उत्तम चौधरी ने आजाद लड़ने का ऐलान कर दिया। वहीं, पवन काजल को कांग्रेस टिकट देने पर दावेदारों पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, डॉ. राजेश शर्मा, राजकुमार जसवाल ने टिकट आवंटन के विरोध में नारेबाजी कर बदलाव की मांग रख दी।
शाहपुर में अब मनकोटिया बने आजाद
शाहपुर में नाराज कांग्रेस नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने आजाद लड़ने का मन बनाकर राजनीति गर्मा दी है। अभी तक यहां पर हाईकमान टिकट फाइनल नहीं कर पाया है। केवल सिंह पठानिया की भी टिकट अभी तक फाइनल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें