फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। सेहरी पंचायत के बलदोह गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दोनाली बंदूक से खुद को मौत के घाट उतार लिया। व्यक्ति की पहचान अरुण कुमार शर्मा उर्फ पिकंल (39) पुत्र खुशी राम शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक पिकंल ने इस वारदात को अपने घर में ही अंजाम दिया। इस दौरान घर के सदस्य भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पहले गाड़ियाें की सेल परचेज का काम करता था और इन दिनों घर पर ही थी। उसके दो बच्चे हैं, इनमें लड़की एक साल की और लड़का चार साल है। बंदूक उसकी पत्नी के नाम पंजीकृत बताई जा रही है। पिंकल के कमरे से जैसे ही गोली चलने की आवाज आवाज आई, घर के सदस्य और पड़ोसी वहां पहुंचे तो उसका पिंकल खून से पूरी तरह से लथपथ था। इसके बाद उसे उपचार के लिए गरली सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिंकल ने अपने आप को गोली क्यों मारी, इसके पीछे क्या कारण रहा। इस बात का खुलासा पुलिस कार्रवाई के बाद ही पता चलेगा। रक्कड़ पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें