फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर के समर्थन में सनौरा जाएंगे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। मेजर विजय सिंह मनकोटिया के सर्मथन में लंज में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान डडोली और प्रधान पूर्व सैनिक लीग लंज कपूर सिंह गुलेरिया ने की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 14 जुलाई को चंगर क्षेत्र से भारी मात्रा में लोग मेजर विजय सिंह मनकोटिया के समर्थन में सनौरा जाएंगे। इस अवसर पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कपूर सिंह ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने दो दिन में मुख्यमंत्री का चंगर क्षेत्र के लंज में कार्यक्रम रखकर और कॉलेज की घोषणा करवाकर विरोधी खेमे में हलचल पैदा कर दी थी। पूर्व सैनिक लीग इकाई हारचक्कियां के अध्यक्ष विक्रम सिंह गुलेरिया ने कहा कि पूर्व सैनिकों के हक और 1962, 65 और 71 की लड़ाई लड़ने वाले पूर्व सैनिकों को जिस तरह भगोड़ा बताया जा रहा है, उसे पूर्व सैनिक सहन नहीं करेंगे। इस अवसर पर कैप्टन विक्रम गुलेरिया, कैप्टन वरियाम सिंह, कैप्टन शक्ति चंद, हरबंस सिंह, गंधर्व सिंह, हरनाम सिंह, सूबेदार मेजर भीखम सिंह, भूमि सिंह, प्रमोद पठानिया, महिला मंडल प्रधान राज कुमारी, सतिंद्र सिंह, सुरेश कुमार, नेक राम, जोगिंद्र सिंह, तृप्ता देवी, रीता देवी, सुषमा देवी, राज कुमारी, रक्षा देवी, निर्मला देवी, चंचला देवी, रचना देवी, संध्या देवी और रीना देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें