फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा गिरने से बरोट-घटासनी सड़क मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल और चोहार घाटी में गत रात से भारी बारिश होने से बरोट-घटासनी मुख्य सड़क पर जगह जगह भारी मलबा गिरने से बंद रहा। बरोट, लोहारड़ी, कोठीकोढ़ की ओर आने वाली बसें और निजी वाहनों के पहिये थमे रहे। इसके चलते लोगों को सुबह से पैदल चल कर भारी परेशानी उठानी पड़ी। बरोटमयोट सड़क भी बंद होने से मंडी डिपो की सरकारी बस का रूट प्रभावित रहा। वहीं, लोकनिर्माण विभाग के कर्मचारी जेसीबी मशीन के साथ सड़क पर डटे रहे। विभाग के एसडीओ अंकुश कुमार ने बताया कि विभाग के कर्मचारी सड़क को बहाल करने में लगे हुए हैं और शाम तक सड़क बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें