फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसूर-पठानकोट वाया टप्पा बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम पठानकोट डिपो की बस सेवा जसूर से पठानकोट वाया झांगराडा टप्पा सुगभटोली इंदौरा का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा निदेशक कर्ण सिंह पठानिया ने हरी झंडी देकर किया। समारोह में कांग्रेस के विभिन्न नेताओं ओम प्रकाश, जिप रमेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनमोहन कटोच, पूर्व प्रत्याशी कमल किशोर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास करवाया है, जिसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और परिवहन मंत्री जीएस बाली को जाता है। कर्ण सिंह पठानिया ने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री से मिल कर सड़कों के सुधार और एसडीएम ऑफिस लाने के लिए आग्रह करेंगे। इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर कुलदीप ठाकुर ,गुलशन लाला, जनक राज, प्रताप सिंह ठाकुर, दीपक ठाकुर, दलवीर सिंह, होशियार सिंह कटोच, सुरिंदर काला, केवल क्लोत्रा, प्रदीप सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें