ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अरुण शर्मा ने मंगलवार को मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर अधिकारी डॉ. अशोक पठानिया ने उन्हें माता का सिरोपा और चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किए।