फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से बात करेंगे राजन सुशांत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर(कांगड़ा) पूर्व भाजपा सांसद डॉ. राजन सुशांत 12 जुलाई को बडूखर, धौलपुर, टटवाली और रे का दौरा कर किसानों से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। फतेहपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि जिस शाह नहर को बनवाने के लिए उन्हें कई संघर्ष करने पड़े, अब जबकि वह करीब-करीब बनकर तैयार हो गई है, लेकिन अभी तक किसानों को उसका पूरा फायदा नहीं मिल पा रहा । उन्हें संबंधित क्षेत्र के कई किसानों के फोन आए हैं कि अब जैसे धान लगाने का समय चल रहा है, लेकिन, विभाग उन्हें सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं करवा रहा। इसके चलते उन्हें मौसम पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जिस शाहनहर के लिए कई-कई दिन भूखे-प्यासे रहकर संघर्ष करना पड़ा था, जब तैयार हुई तो किसानों को पानी न मिलना एक गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें