फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चामुंडा मंदिर में नवरात्र पर 51 विद्वान करेंगे महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। नंदिकेश्वर धाम श्री चामुंडा मंदिर में 22 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक मंदिर सहायक आयुक्त एवं एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में चलने वाले सत चंडी रुद्राभिषेक देवी भागवत रामायण पाठ, भगवत गीता, चामुंडा बीज मंत्र, गायत्री जाप सहित अन्य अनुष्ठान करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

महायज्ञ में 51 विद्वान ब्राह्मण और 15 सहायक ब्राह्मण यज्ञ में मंत्र उच्चारण करेंगे। इनके आचार्य बालक राम होंगे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से डेढ़ रिजर्व पुलिस बल तथा 15 होमगार्ड के जवान सेवाएं देंगे। मंदिर में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखेंगे। वहीं नवरात्रों के दौरान यज्ञ शाला में मुख्य यजमान नरेश आचार्य तथा सहायक मनोज यज्ञशाला में पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं बिजली-पानी व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
इस बार हिमानी चामुंडा में भी पूजा अर्चना की जाएगी। इसमें राकेश धीमान मुख्य यजमान तथा अनूप ठाकुर आकाश धीमान सहायक यजमान के रूप में पूजा-अर्चना करेंगे। नवरात्र में मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। अष्टमी की रात्रि को मां का निशीत पूजन कर मध्य रात्रि मां चामुंडा को 108 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भोग मंदिर प्रशासन की ओर से अर्पित किया जाएगा। अष्टमी की रात को ही शास्त्री संगीत परिषद की ओर से शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर अधिकारी राकेश कुमार, मंदिर न्यास के सदस्य राकेश धीमान, मनोज, अविनाश, सुभाष चंद्र, मनीष आचार्य, पवन, मदन और मनमीत सूद के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें