फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: श्रीचामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 51 विद्वान करेंगे मंत्रोच्चारण

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 22 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले शारदीय नवरात्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में चलने वाले सतचंडी रुद्राभिषेक, देवी भागवत रामायण पाठ, भगवत गीता, चामुंडा बीज मंत्र, गायत्री जाप समेत अन्य अनुष्ठान करवाए जाएंगे। महायज्ञ में आचार्य बालक राम की अगुवाई में 51 विद्वान और 15 सहायक पंडित मंत्रोच्चारण करेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से 65 पुलिस जवान और 15 अतिरिक्त होमगार्ड के जवान सेवाएं देंगे। मंदिर में 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नवरात्र के दौरान यज्ञशाला में मुख्य यजमान नरेश आचार्य तथा सहायक यजमान मनोज पूजा-अर्चना करेंगे। बिजली और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है, जिससे नवरात्र के दौरान किसी तरह कोई भी दिक्कत न हो। इस बार हिमानी चामुंडा में भी पूजा-अर्चना की जाएगी। इसमें राकेश धीमान मुख्य यजमान जबकि अनूप ठाकुर, आकाश धीमान सहायक यजमान के रूप में पूजा-अर्चना करेंगे। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम को शारदीय नवरात्र के दौरान इस बार भी ताजे फूलों से सुभाष चंद्र की ओर से सजाया जाएगा। अष्टमी की रात्रि को मां का नशीत पूजन कर मध्य रात्रि मां चामुंडा को 108 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भोग मंदिर प्रशासन की ओर से अर्पित किया जाएगा। अष्टमी की रात को ही शास्त्री संगीत परिषद की ओर से शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें होने वाला खर्च न्यास के सदस्य ममनीत सूद की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें