फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घेरा के 50 घरों को नहीं मिली थ्री फेस बिजली

Fri, 06 Nov 2026 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल नगरोटा सूरियां की पंचायत कटोरा के गांव घेरा में बिजली की असमान व्यवस्था से ग्रामीणों में रोष है। गांव के करीब 50 घरों को वर्षों से सिंगल फेस बिजली आपूर्ति मिल रही है। शेष घरों में थ्री फेस सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

लो वोल्टेज और सीमित आपूर्ति के चलते कूलर व एसी जैसे विद्युत उपकरण चलाना मुश्किल हो रहा है। हंस राज, मलूक सिंह, निर्मला देवी, सुरेश कुमारी, सुरेंद्र कुमार और विनय कुमार सहित 33 ग्रामीणों ने बताया कि 27 अगस्त 2021 को एसडीओ को मांगपत्र सौंपा गया था। इसके बाद भी कई चक्कर काटे गए लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। ग्रामीणों ने शीघ्र सभी घरों को थ्री फेस आपूर्ति से जोड़ने की मांग की है।
विद्युत उपमंडल नगरोटा सूरियां के एसडीओ कपिल देव का कहना है कि गांव घेरा के करीब 50 घरों को थ्री फेस बिजली सुविधा देने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। विद्युत मंडल जवाली से स्वीकृति मिलते ही इन घरों को थ्री फेस आपूर्ति से जोड़ दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें