फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 4900 नौनिहाल पीएंगे पोलियो की खुराक

Fri, 26 Jun 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। चिकित्सा खंड महाकाल के अंतर्गत स्थापित 74 बूथों और तीन ट्रांसिट पॉइंट्स में 0 से 5 वर्ष तक के करीब 4900 बच्चों को 28 जून को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी महाकाल डॉ. गुरमीत कटोच ने ऐसे बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे घरों के नजदीक स्थित पोलियो बूथ में बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पिलाने से वंचित नहीं रहना चाहिए नहीं तो पोलियो के विरुद्ध पूरा सुरक्षा चक्कर टूट जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें