फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कृषि विवि पालमपुर में मनाया 46 वर्षों की समर्पित सेवा का जश्न

Fri, 01 Nov 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. नवीन कुमार ने कहा कि विवि कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार शिक्षा में 46 वर्षों की समर्पित सेवा का जश्न मना रहा है। 1 नवंबर, 1978 को स्थापित विश्वविद्यालय के साथ जून 2001 में प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चौधरी सरवन कुमार का नाम जोड़ा गया। विश्वविद्यालय ने प्रदेश की पहाड़ी कृषि पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि प्रथाओं को बेहतर बनाने, ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और कृषि अनुसंधान को आगे बढ़ाने के अपने मिशन को लगातार आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि विवि घटक महाविद्यालयों कृषि महाविद्यालय, डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय और आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। स्थापना के बाद से 9,589 से अधिक छात्र विश्वविद्यालय से उच्चतर शिक्षा उत्तीर्ण कर देश-विदेश में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र सरकारी, निजी क्षेत्रों और विदेशों में उच्च पदों पर आसीन हैं। वर्तमान में 20 से अधिक पूर्व छात्र विदेशों में शीर्ष पदों पर कार्यरत हैं।
वर्तमान में विश्वविद्यालय में छह देशों और भारत के 14 राज्यों के करीब दो हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 182 उच्च उपज वाली फसलों की किस्में, 165 से अधिक कृषि प्रौद्योगिकियां और कृषि उपकरणों की संस्तुति की गई है। जैव विविधता और किसानों के हितों की रक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने पीपीवी और एफआरए के साथ किस्मों के पंजीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है, जबकि भूमि की प्रजातियों के संरक्षण के लिए मक्का, काला जीरा और खीरा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कुलपति डॉ. नवीन कुमार ने विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना करते हुए बताते हैं कि पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि शिक्षा और अनुसंधान के लिए विश्वविद्यालय एक प्रकाश स्तंभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें