फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बसंतपुर में प्रतिभा दिखाने उतरेंगे 455 खिलाड़ी

Sun, 13 Sep 2026 11:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बसंतपुर स्कूल में खंड स्तरीय अंडर-19 बालक प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर प्रस्तुति देती स्कूली छात
विज्ञापन
गंगथ (कांगड़ा)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में शनिवार को अंडर-19 बालक वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मलेंद्र राजन ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों के 455 खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन



विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नशे से दूर रखने का सशक्त माध्यम है। विधायक ने विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लासरूम का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बताया बसंतपुर में खेल मैदान तैयार हो चुका है। मिलवां-बरोटा सड़क निर्माण कार्य के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।


उन्होंने बताया अक्तूबर में इंदौरा उत्सव आयोजित किया जाएगा और इससे पहले विभिन्न गांवों में ग्राम स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस दौरान विधायक ने विद्यालय की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन देते हुए 41 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले प्रधानाचार्य रत्नेश्वर ने विधायक को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कुलदीप शर्मा, मनोहर सिंह, बीडीसी सदस्य विनोद कुमार, विजय, पूर्व प्रधान कुलदीप और अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें