फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आईएमए भवन में विशेष ओपीडी में जांचे 45 लोग

विज्ञापन
धर्मशाला में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के निशुल्क जांच ​शिविर को रिबन काटकर शुभारंभ करते हुए आईएमए
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भवन धर्मशाला में रविवार को आयोजित विशेष ओपीडी में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 45 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब हर रविवार को धर्मशाला में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी आयोजित की जाएगी। इससे मरीजों को लंबी दूरी तय कर टांडा जाने की परेशानी से राहत मिलेगी और समय पर उपचार भी सुनिश्चित हो सकेगा। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होने से गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव होगा।
विशेष ओपीडी में टांडा मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल गुप्ता, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल भटनागर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कपिला, एमडी मेडिसिन एवं बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और सर्जन डॉ. अंकित शुक्ला ने सेवाएं दीं। अध्यक्ष ने बताया कि यह सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या सप्ताह के दिनों में काम के कारण बड़े अस्पतालों में नहीं जा पाते। ओपीडी का समय हर रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अतुल गुप्ता ने युवा डॉक्टरों से संगठन में आगे आने और वरिष्ठों के मार्गदर्शन में सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आईएमओ धर्मशाला को एक मॉडल ब्रांच बनाना है जहां इलाज के साथ-साथ इंसानियत और सेवा सर्वोपरि हो। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे हर रविवार को निशुल्क विशेष ओपीडी का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें