फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घट्टा टोल प्लाजा के पास कार से 422 नशीले कैप्सूल बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने घट्टा टोल प्लाजा के पास एक कार से 422 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये कैप्सूल स्पैस मोविल प्लस हैं। जांच में इन कैप्सूल में कुल 21.10 ग्राम ट्रामाडोल होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने कार और कैप्सूल कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने पुलिस थाना कांगड़ा के तहत घट्टा टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच की।
इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष राणा (38) निवासी राजोल, तहसील शाहपुर, पवन धीमान (32) निवासी हटली गुड़ाना, सिहुंता, जिला चंबा और ओम प्रकाश (46) निवासी सराह, तहसील धर्मशाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूछताछ में कैप्सूल की खरीद-फरोख्त, इनके स्रोत और सप्लाई किए जाने वाले संभावित लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें