फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कल पालमपुर बाईपास पुल का करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम पालमपुर बाईपास पुल का कल करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर शहर में अब लोगों को जाम की समस्या नहीं सताएगी। पालमपुर में एक दशक से चल रहा बाईपास पुल का काम अब आखिर पूरा हो गया है। पुल का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 27 फरवरी को उद्घाटन करेंगे। पुल से पालमपुर शहर में यातायात के जाम से बड़ी निजात मिल जाएगी। साल 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सांसद शांता कुमार के साथ पुल का शिलान्यास किया था। लेकिन, एक दशक तक इस पुल का काम पूरा नहीं हो सका। साल 2011 और 2012 में यह पुल दो बार गिर गया। इसमें दो लोगों को जान भी गंवानी पड़ी लेकिन, इस पुल का काम फिर भी धीमी गति से चलता रहा। बाईपास पुल के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 27 फरवरी को सुलह विस क्षेत्र में 24 करोड़ से बनने वाले सिविल अस्पताल भवारना के भवन, 32 करोड़ से दस पंचायतों को पेयजल योजना का शिलान्यास और भवारना में लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का शुभारंभ भी करेंगे। 13 करोड़ से बने बलभूरियां और बै घट्टा में बनने वाले दो पुलों का शिलान्यास करेंगे। सुलह मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा भी होगी। एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पालमपुर में पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही सुलह में वह कई शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें