फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर डाउन, दिन में बन रहे 10 सर्टिफिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वर डाउन, दिन में बन रहे 10 सर्टिफिकेट
विज्ञापन

प्रमाणपत्र बनने को रोजाना पहुंच रहे 100 से ज्यादा आवेदन
15 दिन बाद प्रमाणपत्र प्राप्त करने को दिए जा रहे निर्देश
विपिन चौधरी
धर्मशाला। तहसील कार्यालय धर्मशाला के लिए सर्वर का डाउन होना लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। अपने जरूरी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ताओं को 15 दिन बाद आने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इससे जहां आवेदनकर्ताओं के समय की बर्बादी हो रही है, वहीं उन्हें प्रमाणपत्र समय पर न मिलने के चलते दिक्कतें पेश आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय धर्मशाला में लोगों को जल्द सुविधाएं देने के लिए बना सुगम सेंटर परेशानी का सबब बन गया है। हर कार्य ऑनलाइन होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को अपने प्रमाणपत्र बनवाने धर्मशाला पहुंचे सचिन, संजीव, चेतन कटोच, गोविंद शर्मा, राहुल राणा और सैंटी ने बताया कि उन्हें कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अपने प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उन्हें पहले तो पटवार घर में पटवारी नहीं मिल पाता है। प्रमाणपत्रों की वैरिफकेशन के लिए उन्हें कई चक्कर पटवार घर के लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, इसके बाद अब तहसील कार्यालय में आवेदन जमा करवाने के बाद उन्हें 15 दिन के बाद प्रमाण पत्र देने की बात कही जा रही है। आवेदनकर्ताओं के अनुसार उन्हें विभिन्न कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए इन प्रमाणपत्र पत्रों की जरूरत है, लेकिन तहसील कार्यालय से उन्हें मायूसी हाथ लग रही है। ऐसे में अब उन्हें डर सताने लगा है कि जब तक उनके प्रमाणपत्र बनेंगे, तब तक कहीं प्रवेश की अंतिम तिथि भी न गुजर जाए। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि प्रमाणपत्रों को जल्द से जल्द आवेदनकर्ताओं को मुहैया करवाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें दिक्कतें पेश न आएं।
विज्ञापन


ऑनलाइन से मैनुअल कार्य ही अच्छा था
प्रमाणपत्र बनवाने आए आवेदनकर्ताओं के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया से मैनुअल कार्य ही अच्छा था। इससे जहां प्रमाणपत्र एक ही दिन में उन्हें मिल जाते थे, लेकिन जब से यह ऑनलाइन प्रणाली शुरू हुई है, उन्हें सर्वर डाउन होने की बात बता कर 15 दिन बाद आने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


-तहसील कार्यालय में कोई भी डाक्यूमेंट पेंटिंग नहीं रह रहा है। किसी भी व्यक्ति को 15 दिन बाद आने को नहीं कहा जा रहा है। अगर लोगों को किसी कर्मी ने 15 दिन के बाद आने कहा है तो वह उसकी लिखित शिकायत दे सकता है। इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कार्यालय के सर्वर में भी कुछ दिक्कत चल रही है। - संजीव नेगी, तहसीलदार, धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें