पहाड़ी से टकराई कार, चालक घायल
रक्कड़ (कांगड़ा)। अपर कलोहा के साथ लगते सिकरो दा परोह में कार पहाड़ी से टकराई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जो अंब अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार नैहरी की ओर से आ रही कार सिकरो दा परोह में पहाड़ी को टकरा गई। कार पटलकर फिर से सड़क पर जा गिरी। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। चालक के अलावा कार में उस समय कोई भी सवार नहीं था। कार चालक की पहचान नैहरी निवासी सरवन सिंह सुपुत्र करतार चंद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रक्कड़ पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन जारी है।