फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालाजी शक्तिपीठ में आज से गुप्त नवरात्र, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिंदू पंचाग के अनुसार वीरवार से गुप्त नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में विश्व कल्याण के लिए किए जाने वाले आयोजन को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वीरवार सुबह 9 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ 9 दिनों तक अनुष्ठान चलेगा। ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्र में किए जाने वाले जाप, पाठ हवन यत्र का कई लाख गुणा अधिक फल प्राप्त होता है। इसलिए, गुप्त नवरात्र में श्रद्धा के साथ बाहरी राज्यों दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल से श्रद्धालुगण मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शनों को पंहुचते हैं। सहायक मंदिर आयुक्त राकेश कुमार शर्मा का इस सदर्भ मे कहना है कि परंपरानुसार विश्वकल्याण के लिए किए जाने वाले आयोजन को लेकर मंदिर प्रशासन ने समस्त तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन दिनों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आने के उम्मीद है इसलिए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रंबध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें