फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के आंगन में फंदा लगाकर आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की पंचायत कोसरी के देहरु गांव के एक युवक ने शनिवार दोपहर बाद अपने ही घर के आंगन मे शहतूत के पेड़ के साथ गले में रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। युवक की पहचान 32 वर्षीय बलवंत कुमार पुत्र देशराज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक शराब का आदी था । उसने शादी असम की एक लड़की के साथ करीब चार साल पहले की थी। युवक का करीब ढाई साल का बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच आपस में मनमुटाव चलता रहता था। कई बार युवक की पत्नी शिकायत लेकर थाने भी गई थी । पत्नी एक माह पहले ही पति को छोड़कर चली गई थी। शुक्रवार को ही वह अपने घर आई थी। शनिवार को ही युवक ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त क्यों कर ली, इसके कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। दोपहर बाद युवक ने फंदा लगाया उस समय घर में कोई नहीं था। गांव वालों ने युवक के शव को जैसे ही शहतूत के साथ लटका देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पंचायत सदस्य रेखा देवी को दी । उसने इसकी सूचना अपने पंचायत उप प्रधान गरीब दास को दी। उप प्रधान द्वारा इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी गई। लंबागांव पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की और आत्महत्या के कारणों का पता लाने मे जुट गई है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए शाम सात बजे धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ अभिमन्यु शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें