फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी चुनाव ड्यूटी पर, लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। जवाली उपमंडल के तहत चल रही केसीसी बैंक की जवाली, लब, हरसर, कोटला शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगने के चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के चलते बैंकों में इक्का-दुक्का ही कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, कुछ शाखाएं मात्र क्लर्क के सहारे ही चल रही हैं। खाताधारक बैंक में पैसे निकलवाने या जमा करवाने के लिए आ रहे हैं तो ऐसे में न तो पैसे जमा हो पा रहे हैं और न ही वे पैसे निकलवा पा रहे हैं। बैंक उपभोक्ता मनजीत कुमार, सुरजीत कुमार, संजीव कुमार, विजय कुमार, हरपाल सिंह, विजय कुमार, तरसेम लाल और विनय कुमार ने कहा कि बैंक में स्टाफ कम होने के कारण उनको जमा करवाने और पैसे निकलवाने में भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। दूसरी तरफ जिन बैंक कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है, वे अपनी बैंक आई-डी भी दूसरे किसी कर्मचारी को नहीं दे सकते हैं। क्योंकि उनकी हाजिरी चुनाव में लग रही है और ऐसे में बैंक से लेन-देन में कोई गड़बड़ी हो जाती है तो उसका खामियाजा उस कर्मी को भुगतना पड़ सकता है। इस बारे में केसीसी बैंक जवाली शाखा के प्रबंधक चंद्रशेखर, लब शाखा के प्रबंधक संजीव कुमार, हरसर शाखा के प्रबंधक वीरेंद्र शर्मा और कोटला बैंक के प्रबंधक सुशील शर्मा ने कहा कि 25 अक्तूबर को चुनावी रिहर्सल में जाने के कारण बैंकों में लेनदेन नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि अगर बैंक कर्मियों की चुनाव ड्यूटी स्थगित नहीं हुई तो 6 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक यही हाल रहेगा। उन्होंने कहा कि कम से कम बैंक में दो कर्मियों का होना जरूरी है, तभी लेनदेन की प्रक्रिया सुचारु चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें