नगरोटा बगवां(कांगड़ा)। महिलाओं ने लिल्ली पंचायत में लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया है। गांव में नुक्कड़ नाटक से लोगों को बेटी के महत्व बारे में बताया गया।
इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता कुमारी, त्रिमला देवी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुनीता देवी, आशा, पवना कुमारी, महिला मंडल सदस्यों उमा देवी, रजनी देवी और सुमना देवी आदि ने भाग लिया।