फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल पैराग्लाइडिंग संस्थान की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैराग्लाइडिंग की स्थापना की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश पर्यटन विभाग ने संस्थान की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग ने संस्थान की स्थापना के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अगस्त में पर्यटन विभाग की ओर से बीड़ में जमीन अधिग्रहण करने की उम्मीद है और सितंबर में संस्थान की स्थापना का काम शुरू हो सकता है। संस्थान की स्थापना के लिए बीड़ स्थित वन विभाग के विश्राम गृह के समीप करीब 30 कनाल सरकारी भूमि का चयन किया गया है। दरअसल बिलिंग घाटी में 2015 में हुए पहले वर्ल्ड कप के समापन पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीड़ में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करने की घोषणा की थी। कुछ माह पूर्व संस्थान की स्थापना के लिए प्रस्तावित बजट में से आठ करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। देश में स्थापित हो रहे इस पहले पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण संस्थान से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे । बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया कि संस्थान की स्थापना प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया कि संस्थान की स्थापना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही संस्थान का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें