फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी में 4,000, चामुंडा में 1800 और बज्रेश्वरी मंदिर में 900 ने टेका माथा

Tue, 13 May 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चामुंडा मंदिर में दर्शन करते हुए श्रद्धालु। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
धर्मशाला। भारत-पाक के बीच सीज फायर होने के बाद अब कांगड़ा की शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को ज्वालामुखी मंदिर में 4,000, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 1800 और कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में 900 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। चामुंडा मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि युद्ध विराम होने के बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है और लोग माता के दर्शन के लिए आने लगे हैं। मंदिरों में अभी भी सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पहले जैसे ही पुलिस बल तैनात है। साथ ही निर्धारित समय पर मंदिरों के कपाट खोल और बंद किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें