फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हालात सामान्य, अनाज मंडी में पहुंच रहे कारोबारी

Tue, 13 May 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
डमटाल अनाज मंडी में सामान लेकर पहुंच रहे लोग। संवाद
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। पंजाब सीमा से सटी हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी डमटाल में हालात सामान्य हैं। अन्य प्रदेश से आने वाली मालवाहक गाड़ियों की आवक सोमवार को सामान्य रही। साथ ही हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों को जाने वाली अनाज की गाड़ियां भी लोड होती रहीं। मंडी में व्यापारी और आने वाले लोगों को अनाज मुहैया करवाया जा रहा है। व्यापार मंडल की ओर से डिस्पेंसरी में डॉ. ओम प्रकाश के माध्यम से दवाइयां भी बीमार लोगों के लिए मुहैया करवाई जा रही हैं। डमटाल व्यापार मंडल के प्रधान राजकुमार गुप्ता ने बताया कि डमटाल अनाज मंडी का समय सुबह 11:00 से शाम 6:00 बजे तक कर दिया है। सरकार के दिए निर्देश अनुसार ही कार्य सामान्य तौर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें