धर्मशाला। एचएमसीई-वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना टेक्निकल एसोसिएट के पुरुष एवं महिला के 40 पद भरेगी। शैक्षणिक योग्यता बारहवीं और आईटीआई सभी ट्रेड्स एवं डिप्लोमा (मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्राॅनिक्स) के साथ आयु 18 से 32 वर्ष तक रखी गई है। चयनित आवेदक को 17 हजार 500 रुपये से 22 हजार 500 रुपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं नियमानुसार मिलेंगी। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र और बायोडाटा की काॅपी के साथ अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो साथ लेकर 24 अप्रैल को रोजगार उपकार्यालय, बड़ोह में सुबह 10 बजे पहुंच जाएं। आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा। ब्यूरो