फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय बाद कांगड़ा में एक साथ दो संक्रमित बुजुर्गों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना की रफ्तार से लोग सहम गए हैं। काफी समय बाद एक दिन में दो संक्रमित बुजुर्गों की टांडा अस्पताल में मौत हो गई। वहीं नगरोटा सूरियां स्कूल के तीन छात्रों सहित जिला कांगड़ा में 35 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 15 लोगों ने वायरस को मात भी दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमण से मरने वालों में धीरा का 66 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति व देहरा की 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल हैं। दोनों बुजुर्गों की मौत बुधवार को टांडा अस्पताल में हुई थी। धीरा के बुजुर्ग को चार मार्च को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया था और वह कोरोना के साथ हाइपरटेंशन का भी शिकार था। वहीं देहरा की बुजुर्ग महिला को 16 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुजुर्ग महिला भी कोरोना के साथ हाइपरटेंशन का शिकार थी।
वहीं संक्रमितों में शाहपुर के भनियार की युवती, डढंब के दो लोग, परेर गांव के तीन लोग, हार जलाड़ी का युवक, बीरता का युवक, मंड की महिला, आलमपुर की युवती, वनतुंगली की युवती, तंगरोटी का युवक, कोतवाली बाजार के दो लोग, धर्मशाला के फतेहपुर का युवक, कांगड़ा का व्यक्ति, बडल ठोर का युवक, बलेटा की युवती, जवाली की युवती, नूरपुर की युवती, नगरोटा बगवां स्कूल के तीन छात्र, कांगड़ा के दो बुजुर्ग, सुलियाली की युवती, खुंडियां का व्यक्ति, बिलासपुर जिला का व्यक्ति, मुल्थान का युवक, टीप का व्यक्ति, नगरोट बगवां की बुजुर्ग, लोहारड़ी का व्यक्ति, देहरा की महिला, टिक्कर का युवक व सिरमौर जिला का युवक शामिल है।
विज्ञापन

अब तक जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 8842 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 8448 ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 215 का उपचार चल रहा है और 215 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें