फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली में 55 पंचायतों में 333 मतदान केंद्र बनाए

Fri, 01 May 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला नगर निगम के वार्ड-16 से नामाकंन भरते हुए आजाद प्रत्याशी ऊषा। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
हर बूथ पर तैनात होंगे एआरओ, चुनाव तैयारियां पूरी
विज्ञापन

रैहन (कांगड़ा)। विकास खंड जवाली में पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ब्लॉक की 55 पंचायतों में कुल 333 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) तैनात किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
खंड विकास अधिकारी जवाली मनोज शर्मा ने बताया कि ब्लॉक के तहत 26 बीडीसी वार्डों और 4 जिला परिषद वार्डों के लिए मतदान कराया जाएगा। पंचायत स्तर पर प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई को संबंधित पंचायत घरों में एआरओ के समक्ष पूरी की जाएगी। वहीं, बीडीसी उम्मीदवारों के नामांकन तहसीलदार जवाली कार्यालय और जिला परिषद उम्मीदवारों के नामांकन एसडीएम जवाली कार्यालय में होंगे।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एआरओ की पहली रिहर्सल शुक्रवार को सैनिक भवन पलोहड़ा में होगी, जबकि अंतिम रिहर्सल 5 मई को आयोजित की जाएगी। इसमें अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि चुनाव अधिसूचना जारी होते ही जवाली ब्लॉक में आचार संहिता लागू कर दी गई है और इसकी पालना सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धर्मशाला नगर निगम के वार्ड-16 से नामाकंन भरते हुए आजाद प्रत्याशी ऊषा। स्रोत: प्रशासन

धर्मशाला नगर निगम के वार्ड-16 से नामाकंन भरते हुए आजाद प्रत्याशी ऊषा। स्रोत: प्रशासन

धर्मशाला नगर निगम के वार्ड-16 से नामाकंन भरते हुए आजाद प्रत्याशी ऊषा। स्रोत: प्रशासन

धर्मशाला नगर निगम के वार्ड-16 से नामाकंन भरते हुए आजाद प्रत्याशी ऊषा। स्रोत: प्रशासन

धर्मशाला नगर निगम के वार्ड-16 से नामाकंन भरते हुए आजाद प्रत्याशी ऊषा। स्रोत: प्रशासन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें