फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मर्ज एरिया सुविधा दो, फिर देंगे हाउस टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले मर्ज एरिया में सुविधाएं दो, फिर देंगे हाउस टैक्स
विज्ञापन

मई महीने से टैक्स वसूलने पर बिफरी जन चेतना संस्था
मेयर-डिप्टी मेयर के समक्ष रखी धर्मशाला शहर की मांगें
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में मर्ज एरिया में जब तक सड़क, स्ट्रीट लाइटें सहित सीवेज सुविधा नहीं मिल जाती, तब तक इन सात वार्डों के बाशिंदों से कोई हाउस टैक्स न वसूला जाए। जनचेतना संस्था के पदाधिकारियों ने यह मांग नगर निगम धर्मशाला के महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी और उपमहापौर ओंकार नेहरिया के समक्ष रखी। सोमवार को धर्मशाला में संस्था ने मेयर और डिप्टी मेयर के साथ शहर की समस्याओं को लेकर बैठक की। इसमें वार्ड नंबर-11 से 17 की सड़कों को दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइट लगाने और सीवेज लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा। कहा कि जब तक इन कामों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक सात वार्ड के लोगों से कोई हाउस टैक्स न वसूला जाए, क्योंकि मई महीने से मर्ज एरिया के लोगों से भी हाउस टैक्स वसूलने पर एमसी कार्य कर रही है। इसके अलावा संस्था ने स्मार्ट सिटी परियोजना के कामों को जल्द शुरू करने, सिद्धपुर वार्ड में पीने की पानी की समस्या को दूर करने, शहर में नए सार्वजनिक शौचालयों को निर्माण करने, पुरानों की मरम्मत करने, नये वर्षाश्रालय बनाने, सिविल लाइन स्थित विवेकानंद पार्क का सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण के बाद अब देखरेख करने के लिए कर्मचारी तैनात करने की मांग की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एससी धीमान, सचिव एसएस बैंस, यशपाल, प्रो. एलएम शर्मा, विजय सिंह, रमेश चंद, जय गणेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो सड़कों के नामकरण करने का भी रखा प्रस्ताव
फतेहपुर चौक से खनियारा सड़क का नाम कैप्टन राम सिंह थापा करने और आईटीआई दाड़ी से एचपीसीए स्टेडियम की ओर आने वाली सड़क का नाम मेजर दुर्गा मलदल बहादुर करने का प्रस्ताव भी जनचेतना संस्था ने नगर निगम को दिया। इस पर मेयर और डिप्टी मेयर ने अगले हाउस में रखने की हामी भरी है। उसके बाद प्रशासन और प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें