पंजाबी गीतों पर झूमे स्कूली बच्चे
जवाली (कांगड़ा)। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल जवाली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर ज्ञान सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन चमन लाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुस्कान, श्रेहा और दीक्षा ने सरस्वती वंदना से की। अनुरुद्ध, अभिषेक, शिवांश ने पंजाबी गिद्दा, अभी तो पार्टी शुरू हुई है गीत पर गुरमीत, अंश, तनीषा, साक्षी और सेजल ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा पलक, ज्योति, रोम्यां, शिवम, निधि, आकृति, रिदिमा, वंशिका, रजत, हर्षिता, दीपिका, सूर्यांश, ऋषव, प्रियांशु, सात्विक, कार्तिक, शवि, अरमान, तरुण, तुषार, मनीष, मुस्कान, काजल, नितिका, शिवांगी और सुहानी आदि बच्चों की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रहीं। कार्यक्रम में मुख्याध्यापक अजय सिंह, तरसेम, लता, किरण, कल्पना, नीलम, अंकित, सुदेश, ज्योति, सुगंधा, अंजना और चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।