बीच पुल में लोहे के एंगल से फंसा ट्रक
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी एनएच पर कोटला पुल के बीच में शनिवार सायं एक ट्रक फंस गया। ट्रक नंबर केए 53 बी-0879 पुल के लोहे के एंगल में फंस गया। बीच पुल पर ट्रक फंसने से दोनों ओर जाम लग गया। कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां देहर खड्ड से निकालने लगे, लेकिन वहां पर भी गाड़ियां फंस गईं। करीब एक घंटे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के टायरों से हवा निकालकर उसे पुल से बाहर निकालकर यातायात बहाल किया गया।