फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैहन स्कूल में शुरू हुई अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादपुर कबड्डी, समकड़ स्कूल खो-खो विजेता
विज्ञापन

रैहन स्कूल में शुरू हुई अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्य रीता गुलेरिया ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता का शुभारंभ वॉलीबाल की गेंद को खिलाड़ियों की तरफ उछालकर किया। इस अवसर पर स्कूल की कन्याओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। मुख्यातिथि ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। वहीं, उन्होंने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं का निवारण करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य रीता भारद्वाज सहित समस्त स्टाफ और क्षेत्र के अन्य कई लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादपुर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल घमेटा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थाना कॉमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहरी, मिडल स्कूल जखाड़ा आदर्श पब्लिक स्कूल समकड, एंजिल पब्लिक स्कूल देहरी, एमएसएम पब्लिक स्कूल टकोली, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन स्कूलों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के द्वितीय दिन फाइनल के दौरान कबड्डी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादपुर का मुकाबला गुरुकुल पब्लिक स्कूल समकड के बीच हुआ। बहादपुर स्कूल ने कड़े मुकाबले में गुरुकुल स्कूल समकड़ को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं खो-खो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमेटा की कन्याओं ने रैहन स्कूल की कन्याओं को मात देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें